पिथौरा. ग्राम गोड़बहाल में सप्त दिवसीय रामकथा का 30 मई से आयोजन किया जा रहा है. कथा वाचिका श्रीधाम अयोध्या की साध्वी राधिका किशोरी होंगी. कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां ग्रामवासियों द्वारा की जा रही है तथा क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है. साध्वी राधिका किशोरी रामकथा एवं भागवत कथा के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध नाम है. उनकी चिर परिचित कथा शैली इस क्षेत्र में काफी चर्चित है. सरपंच सादराम पटेल ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि दो साल से यह कार्यक्रम कोरोना के कारण टलता जा रहा था. अंततोगत्वा 30 मई से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है.
https://हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र के किसानों को ‘किसान विश्राम भवन’ की सौगात
30 मई सोमवार को कलश यात्रा से प्रारंभ श्रीराम कथा यज्ञ 5 जून तक चलेगी. इस दौरान सती प्रसंग, श्रीराम जन्मोत्सव व उनकी बाल लीला, राम-जानकी विवाह, वन गमन, केंवट प्रसंग, भरत चरित, सुंदरकांड की रसमय कथा का आनंद श्रद्धालु ले सकेंगे. कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी. बाद श्रोताओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है. आस-पास के गांव छिबर्रा, कोकोभांठा, जम्हर, मुढ़ीपार, तेंदूकोना, भुरकोनी, छिंदौली और सांकरा में साध्वी राधिका किशोरी के शिष्य एवं प्रशंसक बड़ी संख्या में है, जिनमें आयोजन को लेकर बेहद उत्साह है.
https://स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS खिरवार का लद्दाख, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला







