नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में रजनीकांत एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं. रजनीकांत स्टाइल में दमदार एक्शन और डायलॉग इस फिल्म में है. साथ में है रजनीकांत और नयनतारा के रोमांस का डोज जो फैंस को ये फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा. फिल्म में विलेन का किरदार सुनील शेट्टी निभा रहे हैं, सो उन्होंने भी इस रोल में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म में प्रतीक बब्बर और योगी बाबू भी हैं.
http://पुलिसिया गश्त पर सवाल, एक रात चार चोरियां
ट्रेलर में दिख रहा है कि रजनीकांत मुंबई पुलिस कमिश्नर हैं और गुंडों में उनका इतना खौफ है कि वे कह रहे हैं कि वह पुलिसवाला नहीं खूनी है. ट्रेलर के अंत में रजनीकांत कहते दिखते हैं- आई एम बैड कॉप. मैं बुरा पुलिसवाला हूं. बता दें कि यह फिल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 10 जनवरी 2020 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर हैं, एआर मुरुगदास. ‘दरबार’ फिल्म को लाइका प्रॉडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया है. देखिए ट्रेलर-










