नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी. यह खबर कार और बाइक चलाने वालों को बहुत ही सुकून देने वाली है. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और हरित ईंधन में तेजी से प्रगति से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम हो जाएगी. यानी इससे आम लोगों को फायदा होगा. अगले दो साल में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक क्रांति ला सकता है. नितितन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, 2022-23 के लिए अनुदान की मांगों पर लोकसभा में जवाब देते हुए जानकारी दी कि प्रभावी स्वदेशी ईंधन को स्थानांतरित करने की जरूरत है, इलेक्ट्रिक ईंधन जल्द वास्तविकता बन जाएगा.
https://शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा! इस शो में आएंगे नजर
इससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी. भारत ही नहीं पूरी दुनिया भर में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सांसदों से भी हाइड्रोजन टेक्निक अपनाने का आग्रह किया. उन्होंने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में सीवेज के पानी को हरित हाइड्रोजन बनाने की पहल करें. उन्होंने यह भी बताया कि हाइड्रोजन जल्द सबसे सस्ता ईंधन विकल्प होगा. नितिन गडकरी ने कहा कि लिथियम-आयन बैटरी की कीमत में तेजी से कमी आ रही है. हम जिंक-आयन, एल्यूमीनियम-आयन, सोडियम-आयन बैटरी को विकसित कर रहे हैं. अधिकतम दो साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, ऑटो रिक्शा की कीमत पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर, कार, ऑटोरिक्शा के बराबर होगी.
https://धान उपार्जन केंद्र में 45 लाख रुपए गबन की शिकायत, कलेक्टर ने दिए FIR के निर्देश










