पिथौरा. महासमुंद वन परिक्षेत्र के वन विकास निगम क्षेत्र से लगे ग्राम लोहारडीह के पास एक चीतल का शिकार कर ले जा रहे 4 आरोपियों को पटेवा पुलिस ने पकड़ा है. ज्ञात हो कि महासमुंद वन परिक्षेत्र में जिला मुख्यालय होने के बाद भी एक डिप्टी रेंजर को प्रभार दिए जाने से लगातार शिकार की घटनाएं हो रही है. बीती रात भी आरोपियों को पटेवा पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा है. जानकारी के अनुसार महासमुंद वन परिक्षेत्र के लोहारडीह जंगल में बंदूक से चीतल का शिकार कर ले जाते चार आरोपियों को पटेवा पुलिस की गश्ती टीम ने दबोचने में सफलता हासिल की है. शिकार मादा चीतल की उम्र चार साल बताई जा रही है.
https://किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को मिली 1804.50 करोड़ रुपए की सौगात
शिकार के चारों आरोपियों के नाम मो. शकील खान (42), जमील खान (48), मजीद खान (42), रुंगु (42) सभी निवासी बावनकेरा बताए गए हैं. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इन्हें वन विभाग को सौंपा दिया गया है. वन विभाग सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है. दूसरी ओर वन विभाग ने मृत चीतल का पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया. आरोपियों के पास से एक बंदूक जब्त की गई है. यह बंदूक मूलतः एयरगन है पर शातिर आरोपियों ने इसका उन्नयन कर दूर तक निशाना लगाने लायक बना दिया है. इसके लिए बकायदा गन में लेंस भी लगाया गया है.
https://44MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo Y75 भारत में लॉन्च, 1500 रुपए का है डिस्काउंट







