रायपुर. नवा रायपुर इलाके में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है. पुलिस के अनुसार एक भारी वाहन की टक्कर की वजह से मौके पर ही युवक की मौत हो गई. राखी थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार सड़क पार कर रहे युवक को किसी ट्रक ने टक्कर मारी होगी. युवक की वैगनआर कार सड़क की दूसरी तरफ खड़ी हुई थी. हादसे में मारे गए युवक का नाम युवराज शुक्ला बताया गया है. पुलिस को युवक के पास से एक प्रेस का आईडी कार्ड मिला है.
https://फटाफट होगा चेक बाउंस मामलों का निपटारा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश
मृतक युवक एक स्थानीय समाचार एजेंसी में पत्रकार था. अब पुलिस के परिजनों का पता लगा रही है. बताया जा रहा है कि युवक नवा रायपुर के ही इलाके में रहने वाला था. ये घटना देर रात होने की आशंका है. युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा था, शुक्रवार की सुबह राखी थाने को कुछ राहगीरों ने उसकी खबर दी. तब मौके पर पुलिस पहुंची. युवराज शुक्ला की मौत के बाद अब इसकी हत्या किए जाने की भी चर्चा है. हालांकि हत्या के कोई पुख्ता सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं.
https://सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा समय, चीफ जस्टिस ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार







