আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार का नया गाना ‘डिजाइनर’ हुआ रिलीज

Published on: May 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार का नया गाना ‘डिजाइनर’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. एक तरफ जहां गुरु रंधावा ने गाने के बोल लिखे हैं, तो वहीं हनी सिंह ने सिग्नेचर रैप लिखा है. दोनों ने मिलकर गाने को कंपोज किया है. म्यूजिक वीडियो में दिव्या खोसला कुमार, हनी सिंह और गुरु रंधावा के साथ में नजर आ रही हैं. उनका इसमें अंदाज बेहद निराला है. दिव्या काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. भूषण कुमार कहते हैं- डिजाइनर एक अंतरराष्ट्रीय संगीत ट्रैक से कम नहीं है और इसमें पूरी तरह से ग्लोबल फील और वाइब्स है. इस गाने के लिए  गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार से बेहतर कोई नहीं है, इन सभी के नाम रिकॉर्ड-तोड़ हिट्स हैं.

https://IPL 2022 में दिखी एक और मिस्ट्री गर्ल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

दिव्या खोसला कुमार कहती हैं- डिजाइनर’ पर काम करने का अनुभव बहुत शानदार और रोमांचकारी रहा है. गाने की टाइटल की तरह इस गाने में मैंने बेहद ही लुभावने डिजाइनर ऑउटफिट्स पहने हैं. हनी सिंह कहते हैं- ‘डिजाइनर’ में संगीत से लेकर विजुअल तक सब कुछ बहुत ही अद्भुत है. मुझे इस बात का बेसब्री से इंतज़ार है कि प्रशंसक इस सहयोग पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. गुरु रंधावा कहते हैं- मुझे बेहद खुशी है कि भूषण कुमार ने ऐसे दो लोगों को साथ लाया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. हम दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए तत्पर हैं और हमें उम्मीद है कि वे इस ट्रैक का आनंद लेंगे.

https://‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ रहे हैं शैलेश लोढ़ा? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now