कोरबा. एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया. हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अैर स्कार्पियो चालक गंभीर है. जानकारी के अनुसार ग्राम सेन्हा निवासी लखन चौधरी (46) अपनी पत्नी संगीता चौधरी (40) के साथ घर के आंगन में सो रहे थे. जबकि उनके बच्चे अपने दादा-दादी के साथ कमरे में थे. गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार एक स्कार्पियो उनके घर की दीवार और बाड़ी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई.
https://किसान ने बताया- वे पत्नी के साथ रातभर दो शिफ्ट में टॉर्च लेकर रखते हैं गोबर पर नजर
बाद भी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया. हादसे में लखन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल संगीता और कार चालक को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया है. पुलिस ने लखन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. शुक्रवार को पंचनामा के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. स्कार्पियो अनियंत्रित हुई या फिर नशे में कंट्रोल नहीं कर सका स्पष्ट नहीं हो सका है.
https://34 साल पुराने रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा







