दुर्ग. पाटन थाना क्षेत्र के लोहरसी रवेली गांव में की गई युवक की हत्या का खुलासा हो गया है. युवक की हत्या उसके दोस्त ने पूरी प्लानिंग के साथ की थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पाटन पुलिस ने बताया कि 20 मई को रवेली गांव के आंवला बगीचा के पास खून से लथपथ लाश मिली थी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां नाश्ते के कुछ प्लेट मिले. इससे उन्होंने घुघवा मोड़ के पास स्थित होटल में पता किया तो होटल वाले ने नाश्ते की प्लेट उसके यहां का होना बताया. पुलिस ने जब वहां का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि एक बाइक में चार लड़के सवार होकर आए थे. पतासाजी करने पर मृतक की पहचान अजय कुमार गौतम के रूप में हुई.
https://तो क्या इस वजह से बबीता जी छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो?
पुलिस को यह भी पता चला कि उसके साथ गए तीन अन्य लड़के नरेन्द्र कुमार ध्रुव (22) निवासी पुरैना, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा (20) और अनिल कुमार विश्वकर्मा (21) निवासी जागृति चौक भिलाई तीन थे. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अजय की हत्या करना स्वीकार किया. हत्या का मुख्य आरोपी नरेन्द्र कुमार ध्रुव था. उसने बताया कि अजय उसकी बहन के साथ अश्लील बातें कर रहा था. उसे जब पता चला तो उसने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना. उसने अपने दोस्तों के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई. बाद अजय को रवेली राखी रोड आंवला बगीचा में दारू पार्टी करने के बहाने ले गया. उसके साथ उसके दोस्त प्रकाश और अनिल भी थे. चारों ने वहां बैठकर एक साथ शराब पी. शराब पीने के बाद तीनों ने मिलकर अजय के ऊपर वहां रखे डंडे एवं चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया और वहां से भाग गए