नई दिल्ली. मलयाली एक्ट्रेस व ट्रांसवुमन मॉडल शेरिन सेलिन मैथ्यू केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. एक्ट्रेस जिस शख्स के साथ वीडियो चैट कर रही थीं, उसी शख्स ने पुलिस अधिकारियों को शेरिन के इस कदम की जानकारी दी. लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा एक्ट्रेस को बचाया ना जा सका, क्योंकि वो जब तक घर पहुंचे शेरिन पंखे से लटकर आत्महत्या कर चुकी थीं.
https://नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
पुलिस अधिकारियों ने शेरिन की मौत के बाद बताया है कि एक्ट्रेस के करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि वह डिप्रेशन का शिकार थीं. पिछले कुछ दिनों से वो काफी उदास महसूस कर रही थीं. पुलिस घटना के संबंध में शेरिन के करीबी दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है. बता दें, शेरिन ने कुछ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था और मॉडलिंग की दुनिया मे काफी एक्टिव थीं. कोच्चि में पिछले एक साल में ट्रांसजेंडर द्वारा आत्महत्या का यह पांचवां मामला है.
https://हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताई पार्टी छोड़ने की वजह










