नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की सबसे चर्चित एक और किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं शो में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को मुनमुन दत्ता जल्द ही अलविदा कह सकती हैं. खबरों की मानें तो मुनमुन दत्ता की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है.
https://IPL 2022: कौन हैं MI के मैच में दिखीं ये दो मिस्ट्री गर्ल, जिन्होंने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर एक्ट्रेस इस रियलिटी शो में जाने के लिए तैयार हो जाती हैं तो ‘तारक मेहता’ शो को छोड़ सकती हैं. हालांकि एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. खास बात है कि मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस 15’ में बतौर मेहमान घर के अंदर जा चुकी हैं. उस वक्त एक्ट्रेस ने सुरभि चंदना और आकांक्षा पुरी के साथ आई थींट. एक्ट्रेस की उस वक्त भी काफी तारीफ हुई थी. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर मुनमुन इस शो हा हिस्सा बनती हैं तो शो में धमाल होना तय है.










