नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस मूवी की रफ्तार थमने का नाम ले रही है. अब ‘केजीएफ 2’ के हिंदी वर्जन के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के कलेक्शन की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी वर्जन ने अभी तक 427 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
https://SBI ने बढ़ाया MCLR, लोन लेना हुआ महंगा, EMI भी बढ़ेगी
तरण ने ये भी बताया कि हाल ही में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इससे ‘केजीएफ 2’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. ये फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने पांचवें हफ्ते के शुक्रवार को 1.23 करोड़, शनिवार 2.14 करोड़, रविवार को 2.98 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस तरह अभी तक फिल्म के हिंदी वर्जन का टोटल कलेक्शन 427.05 करोड़ रुपए हो गया है. मालूम हो कि हाल ही में ‘रनवे 34’, ‘हीरोपंती 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो ‘केजीएफ 2’ की आंधी के आगे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं. इन फिल्मों की ओपनिंग भी खराब रही और ना ही ये उम्मीद के मुताबिक कमाई कर पा रही हैं.
https://तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार सहित गांव में छाया मातम
#KGF2 is unaffected by new releases week after week… Collects ₹ 6.35 cr in Weekend 5… While *most* films run out of fuel in Week 1 itself, #KGFChapter2 is simply unstoppable… [Week 5] Fri 1.23 cr, Sat 2.14 cr, Sun 2.98 cr. Total: ₹ 427.05 cr. #India biz. #Hindi version. pic.twitter.com/wQdvb8K93i
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 16, 2022










