बेमेतरा. एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड -21 निवासी भानु देवांगन शराब पीने का आदी है. वह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचा और पत्नी संतोषी देवांगन (42) से शराब के लिए रुपए मांगे. संतोषी ने मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर भानु ने पास में रखे कुटेला को उठाया और संतोषी के सिर पर कई वार कर दिए. इस हमले में मृतिका संतोषी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी.
https://फ्लैट में पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस का शव, पुलिस ने बताया सुसाइड
संतोषी के सिर से खून बहता देख भानु घबरा गया और उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख रायपुर रेफर कर दिया. एंबुलेंस से संतोषी को लेकर रायपुर मेकहारा पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की सूचना बेमेतरा पुलिस को दी गई. इस पर पुलिस ने आरोपी पति भानु को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
https://50MP कैमरे के साथ Motorola Edge 30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







