नई दिल्ली. बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे का शव रविवार को कोलकाता के गरफा के फ्लैट में पंखे से लटका मिला है. पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पंखे से लटकी मिली थीं. इसके बाद पल्लवी को आनन फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया. उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
https://50MP कैमरे के साथ Motorola Edge 30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
पल्लवी के निधन की खबर से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है. बता दें कि ‘मोन माने ना’ से पल्लवी डे को फेम मिला. मन माने ना में भी काम कर चुकीं उनकी कोस्टार अनामित्रा बताब्याल इस खबर से सदमे में हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही पल्लवी के साथ शूटिंग की थी. उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में हूं. हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की. मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है.
https://डीजे बंद होने पर बारातियों ने किया जमकर बवाल, बगैर दुल्हन के लौटी बारात










