नई दिल्ली. Motorola Edge 30 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपए है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है. इसे ऑरोरा ग्रीन और मेटिओर ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा.। मोटोरोला के इस पोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और रिटेल स्टोर से 19 मई से शुरू होगी. एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित MyUX है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है.
https://Samsung Galaxy S22 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU, 8 जीबी तक LPDDR5 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.कनेक्टिविटी के लिए Motorola Edge 30 में 5G, 4G LTE, WiFi 6E, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 4020mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://डीजे बंद होने पर बारातियों ने किया जमकर बवाल, बगैर दुल्हन के लौटी बारात










