रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शनिवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित किया. कक्षा 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टॉप किया है. कक्षा 10 वीं की टॉप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है. इसी प्रकार कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं.
https://Samsung Galaxy S22 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हाईस्कूल में 74.23 प्रतिशत और हायर सेकंडरी स्कूल में 79.30 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. हाईस्कूल में बालिकाओं का प्रतिशत 78.84 और बालकों का प्रतिशत 69.07 प्रतिशत है. इसी प्रकार हायर सेकंडरी परीक्षा में बालिकाओं का प्रतिशत 81.15 और बालकों का प्रतिशत 77.03 प्रतिशत है. हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा में कुल 3 लाख 75 हजार 694 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए. इनमें से 3 लाख 63 हजार 301 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से एक लाख 71 हजार 539 बालक और एक लाख 91 हजार 762 बालिकाएं शामिल हुई. हाईस्कूल की परीक्षा में 3 लाख 63 हजार 007 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए. घोषित परीक्षा परिणाम में से 2 लाख 69 हजार 478 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए.
https://गेहूं के निर्यात पर केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
प्रथम श्रेणी में एक लाख 32 हजार 047 (36.38 प्रतिशत) उत्तीर्ण, द्वितीय श्रेणी में एक लाख 18 हजार 130 (32.54 प्रतिशत) उत्तीर्ण और तृतीय श्रेणी में 19 हजार 270 (5.31 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.31 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और 15 हजार 983 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है. विभिन्न कारणों से 294 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं, इनमें 115 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं और 134 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं, 17 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है।.इसके अतिरिक्त 28 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे.
घर की खिड़की से लटकी मिली एक्ट्रेस की लाश, मर्डर या सुसाइड? https://t.co/4E7BTxdpiu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 14, 2022







