नई दिल्ली. Samsung Galaxy S22 के नए कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. अब Samsung Galaxy S22 को पिंक गोल्ड कलर में भी खरीदा जा सकेगा. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत दूसरे कलर ऑप्शन की तरह ही 72,999 रुपए रखी गई है. इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए आपको 76,999 रुपए खर्च करने होंगे. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है. फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है. फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है.
https://गेहूं के निर्यात पर केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस दिया गया है. दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है. सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://एक ही परिवार के चार लोगों की मिली लाश, खुदकुशी की आशंका










