আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Published on: May 12, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रुपए एवं 6 हजार रुपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रुपए करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की.

https://सरकारी अस्पताल के ओटी का ताला खुलवाया तो संदिग्ध अवस्था में मिला जोड़ा

रामचन्द्रपुर और सनावल में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप रामचन्द्रपुर और सनावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है. मुख्यमंत्री ने 5 मई को सनावल में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता की मांग पर इन स्थानों पर एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 11 मई को इन दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया, जिसके परिपालन में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामचंद्रपुर में डॉ. हेमंत दीक्षित और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सनावल में डॉ. अंकित सिंह ने पदभार ग्रहण कर मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है.

https://गुरु नानक देव के शिवरीनारायण में रुकने के मिले प्रमाण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now