रायपुर. एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला है. शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को आपसी विवाद में हत्या की आशंका है. जानकारी के अनुसार नवा रायपुर के निमोरा गांव के लोग जब बुधवार सुबह निकले तो खेत में युवक का शव पड़ा देखा. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. युवक की शिनाख्त निमोरा के ही कार्तिक मनहरे के रूप में हुई है.
https://‘अवतार 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, परिवार बचाने की जद्दोजहद
पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया है. बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम अपने घर से निकला था. अभी तक कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक आदतन शराबी था. पुलिस को शव के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ होगा. उसी में किसी ने कार्तिक की हत्या कर दी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
https://Vivo Y15c भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस







