नई दिल्ली. डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का टीजर रिलीज हो गया है. ये फिल्म लगभग एक दशक पहले रिलीज हुई ‘अवतार’ का सीक्वल है. फिल्म का टीजर इतना शानदार है कि एक-एक विजुअल पर आपकी नजर टिक जाएगी. अवतार: द वे ऑफ वॉटर के टीजर में पेंडोरा की आश्चर्यजनक दुनिया की झलक देखने को मिल रही है. वहां पर रहने वाले नीले रंग के इंसान आम इंसान से काफी अलग दिखते हैं. लेकिन ये लोग अपनी दुनिया में शांति से रहना पसंद करते हैं. टीजर में नीले रंग के लोग आम इसानों के साथ घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार भी ये लोग अपने परिवार और अपनी दुनिया को बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आएंगे, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिल रही है.
https://Vivo Y15c भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस
फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पानी के अंदर शूट भी किया गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज पिछले कुछ समय से जेम्स कैमरून सोशल मीडिया पर दिखाते आ रहे हैं. फिल्म का विजुअल इफेक्ट्स कमाल का है. हर एक सीन जबरदस्त है, जिसे देखकर आपके मन में इस फिल्म को देखने की इच्छा जाग उठेगी. जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ में Zoe Saldana, Sam Worthington, Sigourney Weaver, Stephen Lang, Cliff Curtis, Joel David Moore, CCH Pounder, Edie Falco, Jemaine Clement, and Kate Winslet जैसे सितारों ने काम किया है. ये फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी.










