আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y15c भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

Published on: May 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नए स्मार्टफोन Vivo Y15c को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. वीवो इंडिया की वेबसाइट पर Vivo Y15c को लिस्ट कर दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. वीवो Y15c में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है. इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है.

https://नगरीय निकायों में बनेंगे ‘कृष्ण कुंज’, लगाए जाएंगे बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पौधे

कैमरे की बात करें तो Vivo Y15c में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है. सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसे लगभग 19 घंटे की HD मूवी स्ट्रीमिंग देने के लिए रेट किया गया है.

https://पास्को एक्ट में अपराध दर्ज होने पर शिक्षक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now