रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर के पटवारी पन्नेलाल को अपने पदीय दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता और लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आमजनों से पटवारी पन्नेलाल के विरूद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय वाड्रफनगर नियत किया गया है. निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
https://ग्रामीण के घर वन अमला की दबिश, 40 हजार की सागौन लकड़ियां बरामद
वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली. उन्होंने इस मौके पर युवाओं की मांग पर रघुनाथनगर में कॉलेज खोलने, मिनी स्टेडियम तथा तालाब निर्माण की घोषणा की एवं वाड्रफनगर में जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया. नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया.
https://आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘असानी’, 212 रक्षा टीमें अलर्ट पर







