पिथौरा. स्थानीय वन विभाग ने ग्राम ठाकुरदिया खुर्द निवासी सुरेश सिन्हा के यहां दबिश देकर घर में तलाशी के दौरान सागौन चिरान एवं लट्ठे मिलाकर करीब 40 हजार रुपए की लकड़ियां जब्त कर पीओआर की कार्रवाई की है. वन परिक्षेत्र अधिकारी जेके गंडेचा के अनुसार शुक्रवार सुबह वन विभाग एवं पुलिस टीम ने विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में छापामार कार्रवाई की. इस कार्रवाई में कुल 15 नग लट्ठा एवं 5 नग चिरान कुल 0.373 घनमीटर जब्त हुई. जब्त लकड़ियों को स्थानीय वन काष्ठागर भेज दिया गया है. बहरहाल, वन विभाग मामले की जांच कर रहा है. ज्ञात हो कि क्षेत्र में सागौन लकड़ी जब्ती की यह दूसरी कार्रवाई है.
https://आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘असानी’, 212 रक्षा टीमें अलर्ट पर
मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर
रायपुर. नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्मृति ने आज ही हेलीकॉप्टर से सैर करने की जिद की थी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कल 10वीं-12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था. क्लास टू में पढ़ने वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे आज ही हेलीकॉप्टर पर बैठना है.
https://Honda City Hybrid भारत में लॉन्च, देती है 26.5 Kmpl का माइलेज







