पिथौरा. विकासखंड के ग्राम छिंदौली और गिरना में तेंदूपत्ता तोड़ने गए 3 महिलाओं सहित कुल 11 ग्रामीणों को लकड़बग्घा ने हमला कर घायल कर दिया. एक ग्रामीण को प्रथम उपचार के बाद अंबेडकर अस्पताल रायपुर भेजा गया है. जबकि शेष सभी का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की अलसुबह छिंदौली और पड़ोसी ग्राम बेल्डीह के ग्रामीण अपने ग्राम के पास ही तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे. इस बीच अचानक एक लकड़बग्घा आ धमका और तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों पर हमला करने लगा.
https://‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जबरदस्त है कार्तिक का स्वैगी स्टाइल
इस हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई थी. घायलों में हीरालाल (80) बेल्डीह, जाह्नवी (18) छिंदौली, किरण (36), चंदर (55) , घासीराम (66), कोयल (28), जागेश्वरी (60), जमलू (64) सभी छिंदोली इसके अलावा बेल्डीह निवासी चंदर सिंह बरिहा को उच्च उपचार हेतु प्रथम उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया है. बहरहाल सभी घायलों को वन विभाग द्वारा तात्कालीक सहायता प्रत्येक घायल को 500 रुपए प्रदान कर दिया गया है. घायलों में एक ग्रामीण की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। शेष का उपचार पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.
https://RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-सीआरआर, बढ़ जाएगी घर और कार की EMI







