আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेड़ पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, 4 माह पहले की थी लव मैरिज

Published on: May 3, 2022
---Advertisement---

बालोद. एक दंपति का शव मंगलवार को पेड़ पर लटका मिला. ग्रामीणों ने दंपति के शव पेड़ से लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी. दंपति की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है. जानकारी के अनुसार खैरतराई में तारकेश्वर और उसकी पत्नी ज्योति का शव मंगलवार को उनके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में पेड़ से लटक रहा था. सुबह जब गांव वाले निकले तो दोनों के शव देखे. बाद ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी.

https://जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, विधायक के घर के बाहर आगजनी

सूचना मिलने पर बालोद थाना पुलिस सहित नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन भी मौके पर पहुंच गई. उनके सामने पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. दोनों की खुदकुशी का कारण अभी तक नहीं पता चला है. इसको लेकर ग्रामीणों और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. परिवार में भी किसी तरह के झगड़े की बात अभी तक सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि तारकेश्वर ड्राइवरी का काम करता था. उसने करीब 4 माह पहले ही कांकेर के भानुप्रतापपुर निवासी ज्योति से लव मैरिज की थी. बाद उसे गांव ले आया था.

https://150W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now