আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

150W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: May 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. OnePlus 10R 5G को भारत में दो एडिशन में लॉन्च किया गया है. जिनमें एक Endurance एडिशन 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि दूसरा 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंगके साथ आता है. वनप्लस 10R 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपए और यह वेरिएंट 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा. वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 80W SuperVOOC वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए है. वनप्लस 10R 5G Endurance Edition और 150W SuperVOOC की कीमत 43,999 रुपए है. इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. वनप्लस 10R 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है. इसमें 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल है.

https://15 साल से 3 प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन में था पूर्व सरपंच, अब तीनों संग लिए 7 फेरे

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसकी ब्राइटनेस 950 निट्स है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. इसमें मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है. इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का GC02M1 मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 सेंसर दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-C पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 150W की सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now