আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्मचारियों को तोहफा, मुख्यमंत्री ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा

Published on: May 1, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है. उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी है. शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा.

https://पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी, मर्ज होगी बिजली कंपनियां; जानिए भूपेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे-बासी खाया

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर रविवार को श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर बोरे-बासी खाया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्रम दिवस के अवसर पर आमजनों से बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान करने का आह्वान किया था. मुख्यमंत्री ने बोरे-बासी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन दही, आम के अथान, लाईबरी, बिजैरी, पापड़, गोंदली, दही मिर्ची के साथ में अमारी, लाल भाजी का आनंद लिया. मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक कांसे का पात्र ‘‘बटकी’’ में बोरे-बासी परोसा गया और कांसे के ही गिलास में पेयजल दिया गया.

https://ड्राइवर रिटायर हुआ तो डीएम ने खुद गाड़ी चलाकर घर तक छोड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now