महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. 15 बिंदुओं वाले इस घोषणा पत्र में मूलभूत सुविधा को लेकर शहर विकास की बातें कही गई हैं. प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, चंद्रहास चंद्राकर, महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सतपाल पाली, कुलवंत चावला, मोती साहू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में शहर के अंदर जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भाजपा की देन है. मसलन 25 करोड़ की पेयजल आवर्धन योजना, 75 करोड़ रुपए का ओव्हरब्रिज, 57 करोड़ की लागत से शहर में एनएच चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन विस्तार 11 करोड़, शंकराचार्य भवन, टाऊन हाल, स्वीमिंग पुल 3 करोड़, इनडोर स्टेडियम एक करोड़.
http://एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अपने घोषणापत्र में उन्होने महासमुंद के सभी घरों में 24 घंटे पानी की व्यवस्था, मच्छरमुक्त शहर, बायपास निर्माण, इमलीभांठा एवं दलदली रोड में रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, मौहारीभाठा, केंद्रीय विद्यालय, भाजपा कार्यालय, पीएचई आफिस के पीछे, बागबाहरा रोड से क्लबपारा होते पिटियाझर तक नहर लिंक रोड निर्माण, दलदली रोड शराब दुकान का स्थानांतरण, सितली नाला का मुक्तिधाम से नेशनल हाईवे पुल होते हुए संजय कानन तक पचरी निर्माण एवं सौंदयीकरण, साथ में आक्सीजोन एवं स्टाप डेम का निर्माण, युवाओं के लिए व्यायाम शाला, शहर के भीतर स्थित डेयरियों के लिए व्यवस्थित स्थान सुनिश्चित कर गोकुल नगर का निर्माण, शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण, कलेक्टोरेट रोड में सब्जी बाजार निर्माण, लोहिया चौक का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कराना और शहर के प्रमुख स्थानों में मूत्रालय की व्यवस्था करना शामिल हैं.
http://शूटर वर्तिका सिंह ने गृहमंत्री को लिखा खून से पत्र, मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी







