नई दिल्ली. महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कर रहे लोगों फिर एक बार झटका लगा है. तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की है.19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर ये दाम बढ़ाए गए हैं. फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है. दाम बढ़ने के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो गई है जो पहले 2253 रुपए हुआ करती थी. वहीं, 5 किलो का एलीपीजी सिलेंडर की कीमत इस वक्त 655 है.
https://दोस्तों के साथ दूल्हे ने स्टेज पर किया श्रीवल्ली का डांस स्टेप, दिल हार बैठी दुल्हन
दरअसल, कमर्शियल सिलेंडर का अधिकतर इस्तेमाल रेस्टारेंट और हलवाई करते हैं. 102.50 रुपए की बढ़ोतरी से उनका जाहिर तौर पर मासिक बजट बिगड़ेगा. दिल्ली में कमर्शीयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 2355.50 रुपए हो गई है. कोलकाता में इसकी कीमत 2455 रुपए हो गई है. मुंबई में 2307 रुपए का अब सिलेंडर मिलेगा. चेन्नई में इसकी कीमत 2508 रुपए हो गई है. बता दें, अभी पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था. बता दें कि पिछले तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर में अब तक कुल 448.50 रुपए की वृद्धि हो चुकी है.
https://श्रम दिवस पर श्रमदान कर श्रमिकों के साथ संसदीय सचिव विनोद ने खाया बोरे बासी










