नई दिल्ली. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ED ने बड़ा एक्शन ले लिया है. ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपति जब्त की है. जिसमें प्रॉपर्टी और तमाम कीमती तोहफे शामिल हैं. ये प्रॉपर्टी और तोहफे उन्हें सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दी गई थीं. ईडी के मुताबिक ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे. सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे.
https://प्रशासनिक अतिवाद और स्वेच्छाचारिता के विरोध में कल से अनिश्चितकालीन मौन सत्याग्रह : आनंदराम
मालूम हो, जैकलीन काफी समय से ED की रडार में हैं. जबसे जैकलीन और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तबसे जैकलीन का नाम विवादों में छाया हुआ है.सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपए ठगे थे. फिर सुकेश ने जैकलीन को इन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे महंगे तोहफे दिए थे. इनमें डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा जैसे महंगे तोहफे शामिल रहे.










