महासमुंद/सरायपाली. बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी. दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक फरार है. पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को ग्राम लमकेनी से छिबर्रा बारात आया हुआ था. जिसमें ग्राम छिबर्रा में शादी कार्यक्रम दौरान सभी लोग नाच-गा रहे थे. इसी दौरान नाचने की बात को लेकर आपसी विवाद लड़ाई-झगड़ा होने लगा. सूचना पर थाना प्रभारी आशीष वासनिक स्टाफ के साथ छिबर्रा पहुंचे. जहां 3 लोगों ने डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट करते हुए प्राणघातक हमला कर राजकुमार सिदार की हत्या कर दी थी.
https://क्या दोबारा शादी करेंगी? फैन के सवाल पर कंफ्यूज करिश्मा कपूर ने दिया ये जवाब
थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गांव में खोजबीन की. गांव में ही छिपे छिबर्रा निवासी हरीश प्रधान (34) और जितेंद्र प्रधान (26) को पकड़ा. उन्होंने अपना अपराध कुबूल कर लिया. एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. आरोपियों के खिलाफ धारा 302 34 भादवि कायम कर उनके कब्जे से डंडा और लोहे का रॉड जब्त कर विवेचना में लिया गया. उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी आशीष वासनिक, एसआई अनिल पालेश्वर, प्रधान आरक्षक जयंत बारिक, सुखलाल भोई, आरक्षक अनिल मांझी, मोहन साहू, मानवेंद्र ढीढी, योगेंद्र बंजारे, कमल जांगड़े व समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.
https://पटियाला में दो पक्षों में हिंसक झड़प, लहराई गईं तलवारें; पुलिस पर पथराव







