আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएमओ निलंबित : गरीबी रेखा से नाम कटने की मिली शिकायत, सीएम ने की त्वरित कार्रवाई

Published on: May 4, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को ‘भेंट-मुलाकात’ अभियान के प्रथम दिन बलरामपुर के कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में मौजूद हितग्राहियों से मुलाकात की और अपने हाथों से राशन तौलकर हितग्राहियों को वितरित किया. मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते हुए कार्डधारकों की संख्या और हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी ली. मुख्यमंत्री को अपने हाथों से राशन बांटने पर 64 साल की एक बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद दिया. इस दौरान शशिकला नाम की महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है और उसके पास राशन कार्ड नहीं है.

https://RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-सीआरआर, बढ़ जाएगी घर और कार की EMI

शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्रवाई निश्चित है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबको बराबर राशन मिल रहा है या नहीं इस पर महिलाओं ने राशन मिलने की उन्हें जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछा. मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानदार से स्टाक पंजी मांग कर देखी और राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली. मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से एसके दुबे का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है.

https://6 शर्तों के साथ सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा को मिली जमानत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now