नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले महीने यानी मई में पीएम किसान योजना के रुपए किसानों के खाते में आ सकते हैं. हालांकि, इसके लिए किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, वरना उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे. गौरतलब है कि हर साल किसानों को मोदी सरकार 6 हजार रुपए की राशि प्रदान करती है ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके. बता दें कि इस योजना के तहत सरकर किसानों को साल में तीन किस्तों में ये राशि देती हैं. हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे जाते हैं.
https://बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
पीएम किसान को लेकर कई दावे भी किए जाते हैं कि पति-पत्नी दोनों इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन केन्द्र सरकार ने इस तरह की अफवाहों को दरकिनरार करते हुए कहा कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को दिया जाता है. पीएम किसान योजना को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं. कई ऐसे लोग हैं, जोकि पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं. जिसमें संस्थागत किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है. ऐसे लोग जो संवैधानिक पदों पर हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं. केंद्र या राज्य सरकारों या पीएसयू के सरकारी संस्था में काम करने वाला शख्स अगर खेती करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
https://Realme Narzo 50A Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन










