महासमुंद. छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण संघ रायपुर के संयोजक पंकज साहू ने कहा कि जिला मुख्यालय महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था. जिसमें मनमानी और निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है. जिससे बेरोजगार युवाओं में भारी आक्रोश है. एक अभ्यर्थी ने तो इच्छामृत्यु की मांग कलेक्टर से की है. जिसमें उन्होंने स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव, स्वास्थ्य विभाग व अपर कलेक्टर कोसरिया को जिम्मेदार ठहराते हुए इन पर मृत्यु पश्चात कार्रवाई की मांग की है. जिस पर विधायक व संसदीय सचिव, आयुक्त भारत स्काउड गाइड विनोद चंद्राकर ने मीडिया में कहा है कि उनके पास अभ्यर्थियों की शिकायत आई थी. जिसमें फर्जी तरीके से नियुक्ति का उल्लेख है.
https://मकान में आग लगने से वृद्धा की जिंदा जलकर मौत, किचन में मिला शव
उनके द्वारा जांच कराई गई है. जांच में आरोप प्रमाणित पाया गया है इसलिए नियुक्ति नहीं हो रही है और कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं. अभ्यर्थी चाहे तो अपील कर सकते हैं, जो भी निर्देश अथवा फैसला होगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी. पंकज साहू ने कहा कि विधायक ने अभी तक शिकायतकर्ताओं के नाम व जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है. यदि उनके कथन में जरा भी वास्तविकता है तो उन्हें इसे सार्वजनिक करना चाहिए और जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. पर वे यह सब न कर सत्ता की मदहोशी में अनर्गल बयान दे रहे हैं. ध्यान रहे, ये वही अभ्यर्थी हैं जिनके मतदान पर ही वे आज सत्ता सुख भोग रहे हैं. समय रहते कार्यप्रणाली में सुधार कर लें अन्यथा क्षेत्र की जनता उन्हें इस सत्ता सुख से 2023 में वंचित कर देगी.
https://मंदिर की रथयात्रा के दौरान हादसा, करंट लगने से 2 बच्चों समेत 11 की मौत







