আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चोरी की 2 बाइक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Published on: April 22, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र से चोरी की 2 बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त बाइक की कीमत 50,000 रुपए आंकी गई है. पुलिस के अनुसार थाना पिथौरा को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ग्राम गड़बेड़ा पिथौरा में बबलू मानिकपुरी के पास से खपाने हेतु घर में रखी चोरी की 2 बाइक जब्त की गई. पूछताछ करने एवं बाइक का कागजात दिखाने को कहा गया तो वह बहाने बनाते हुए गोलमोल जवाब देने लगा. जिसे थाना पिथौरा में लाकर बाइक के संबंध में पूछताछ की गई तो वह चोरी का बाइक रखना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया.

https://2022 Maruti XL6 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में 2 बाइक मिली. जिसके संबंध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे. आरोपी से पुलिस की टीम ने एक प्लेटिना, एक पल्सर मोटरसाइकिल कुल जुमला कीमती 50,000 रुपए जब्त कर धारा 41(1+4) जा.फौ. के तहत् कार्रवाई की है. उक्त कार्रवाई अनु. अधिकारी पुलिस पिथौरा विनोद मिंझ व थाना प्रभारी पिथौरा गोपाल धुर्वे के निर्देशन में थाना पिथौरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल, आरक्षक उमेश साहू, मिहिर बिसी, शैलेश ठाकुर एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा.

https://शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now