राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबोड़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चमन बघेल को ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर श्री सिन्हा से तुमड़ीबोड़ प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने चमन बघेल के विरूद्ध मुख्यालय में निवास नहीं करने, ग्रामसभा में उपस्थित नहीं रहने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने की शिकायत की थी. जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चमन बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में श्री बघेल का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मानपुर होगा.
https://OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ 2!
प्रभारी प्राचार्य राजेश पाल निलंबित
कांकेर. विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय हाईस्कूल इंन्द्रप्रस्थ पीव्ही 39 के प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एलबी) राजेश पाल को कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर नियत किया गया है.
https://400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट
अनुसूचित वर्गों हेतु व्यक्तिगत एवं समूह ऋण लेने के लिए आवेदन आंमत्रित
कोंडागांव. अनुसूचित जनजाति हेतु आदिवासी स्वरोजगार एवं अनुसूचित जाति हेतु अंत्योदय स्वरोजगार, व्यक्तिगत एवं समूह ऋण हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक प्रवर्तित ऋण दिया जाना है. इस संबंध में इच्छुक हितग्राही जिला कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल कक्ष क्रमांक 80 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. कोण्डागांव से ऋण आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. ऋण आवेदन पत्रों में संलग्न प्रमाण पत्र जैसे आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु 40,500) एवं (शहरी क्षेत्र हेतु 51,500) निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, (तहसीलदार द्वारा प्रमाणित) शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पेन कार्ड इत्यादि आवश्यक है. ऋण आवेदन आमंत्रित करने का अंतिम तिथि 15 मई 2022 निर्धारित है. निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.







