আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, आदेश जारी

Published on: April 21, 2022
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में संचालित स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है. यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा. ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी. उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था. इस आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा. पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे.

https://व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी

शासकीय विभागों में वाहन खरीदी अब जेम पोर्टल से

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम 2002 तथा ई मानक पोर्टल में शासकीय वाहनों की खरीदी के लिए वर्तमान में व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण जेम पोर्टल से वाहन क्रय करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया है. वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से इस संबंध में सभी विभागाध्यक्ष, संभाग आयुक्त, कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है. जारी पत्र के अनुसार वाहन क्रय की अनुमति वित्त विभाग से प्राप्त करना होगा. साथ ही विभागीय स्तर पर सक्षम अनुमोदन प्राप्त कर जेम पोर्टल से वाहन क्रय की कार्रवाई की जाएगी. वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए वाहन क्रय का कार्योत्तर अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में आगामी व्यवस्था होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी.

https://छात्रा से अश्लील बातचीत और परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपए की मांग, प्राचार्य निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now