আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस विधायक के बेटे ने 5 दोस्तों के साथ किया सरेंडर

Published on: April 19, 2022
---Advertisement---

रायगढ़. कोतरा रोड थाने में शुक्रवार रात घुसकर मारपीट करने के मामले में कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया. वह अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ सुबह करीब 9.30 बजे कोतवाली पहुंचा. इस मामले में पुलिस ने रविवार देर रात फरार चल रहे एक आरोपी रायगढ़ के बावली कुआं निवासी शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के साथ विधायक प्रकाश नायक भी कोतवाली पहुंचे. उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने अपने बेटे का उसके साथियों सहित सरेंडर कराया है. मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हों, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए. बता दें कि कोतवाली थाने में इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है.

https://रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर रिलीज, आपने देखा?

इसमें एक एफआईआर ट्रेलर चालक मुलायम सिंह ने और दूसरी कोतरा रोड थाने के सिपाही बलजीत राठिया ने लिखवाई है. आरोप है कि रितिक ने साथियों के साथ पहले ट्रेलर रोककर ड्राइवर की पीटा फिर गाड़ी में तोड़फोड़ की. जब ड्राइवर शिकायत करने थाने पहुंचा तो विधायक पुत्र वहां भी पहुंच गया और वहां पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी बलजीत राठिया बीच-बचाव करने पहुंचा तो उन्हें गालियां दी और घूंसे मारे. कोतरा रोड थाना कोतवाली क्षेत्र में आने की वजह से उसकी एफआईआर वहां दर्ज की गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं, जो दबिश दे रही थीं. आरोपियों को पुलिस रायपुर और भिलाई में भी तलाश कर रही थी, लेकिन पकड़ नहीं सकी. इस बीच सभी ने थाने पहुंचकर सुबह सरेंडर कर दिया.

https://बढ़ी दर से वसूल की गई शुल्क 10 दिन में करना होगा वापस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now