नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छाया हुआ है. फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है. इसमें बोमन ईरानी, शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर से ये साफ समझ में आ रहा है कि इसकी कहानी भ्रूण हत्या जैसे बेहद गंभीर मुद्दे को उठाती है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत जयेश भाई (रणवीर सिंह) के पिता के सरपंच (बोमन ईरानी) नजर आ रहे हैं. सरपंच के पास एक लड़की गांव के लड़कों की शिकायत करती है सरपंच जी उल्टा लड़कियों को ही खुशबूवाले साबुन से न नहाने की सलाह दे देते हैं. सरपंच की इन गलत बातों का दिल में तो जयेश भाई विरोध करते हैं लेकिन सामने केवल हामी में सिर हिलाते हैं.
https://बढ़ी दर से वसूल की गई शुल्क 10 दिन में करना होगा वापस
ट्रेलर में जयेश भाई को कहते सुना जा सकता है कि उनकी दुनिया में किन-किन बातों पर सिर हिलाना जरूरी है. पिता के बाद तो सरपंच की कुर्सी जयेश भाई को मिल जाएगी लेकिन उनके बाद ये किसे मिलेगी इसी पर फिल्म में बवाल है. दरअसल, जयेश भाई की एक बेटी है और सरपंच को बेटा चाहिए. वो किसी भी कीमत पर अपने परिवार में एक वारिस चाहते हैं. जयेश की पत्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट होती है और उसके भ्रूण का जेंडर टेस्ट करवाया जाता है. डॉक्टर बताते हैं कि इस बार भी लड़की ही होगी. इस बात से सरपंच नाराज होते हैं और भ्रूण हत्या के लिए कहते हैं. लेकिन इस बार जयेश अपने होने वाले बच्चे को मरने नहीं देना चाहते और बगावत करने लग जाते हैं. इसी के बाद शुरू होता है हंगामा. देखिए फिल्म का ट्रेलर-
https://सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाईयां लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई










