আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Published on: April 18, 2022
---Advertisement---

सरायपाली. थाना अंतर्गत ग्राम अमरकोट में सोमवार को एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री पर टंगिया से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज भी चल रहा है. समय-समय पर वह इस तरह उत्तेजित हो जाता था, लेकिन अभी तक किसी तरह की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई थी. सुबह मानसिक संतुलन बिगड़ने से उसने अपनी पुत्री की ही हत्या कर दी. जानकारी अनुसार थाना प्रभारी आशीष वासनिक को ग्राम अमरकोट के ग्राम कोटवार के जरिए मोबाइल से सूचना मिली कि अमरकोट में सरस्वती नाम की लड़की की उसके पिता अनंतराम भोई ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी है. सूचना पर पुलिस की टीम अमरकोट पहुंची, जहां सरस्वती मृत पाई गई.

https://IPL पर फिर कोरोना का खतरा, DC की पूरी टीम क्वारंटाइन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में सरस्वती भोई (18) घर की परछी में सोई थी. सुबह करीब 5 बजे उसके चीखने की आवाज आई तो उठकर उसके भाई ने देखा, तब उसके पिता अनंत भोई के हाथ में टंगिया था और हत्या करने की नीयत से उसकी बहन सरस्वती के गले व चेहरे में वार कर रहा था. उसने अपने पिता के हाथ से टंगिया को छीना तथा अपनी मां को बताया तो वह भी कमरे में आ गई. सरस्वती खून से लथपथ पड़ी थी. उसकी मौत हो चुकी थी. उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने अमरकोट में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी अनंतराम भोई पिता वासुदेव भोई (45) निवासी अमरकोट ने अपना अपराध कबूल किया. पुलिस ने उसके घर के कमरे से एक टंगिया बरामद कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now