पिथौरा. वन विकास निगम बारनवापारा परिमंडल के कक्ष क्रमांक-144 में आग से करोड़ों की स्वर्णकाष्ठ सागौन जलने की खबर ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ में प्रकाशन के बाद हरकत में आए निगम के डीएम रमन सोनवाल ने डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बहरहाल, पूर्व में उक्त क्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर केके पटेल को वनरक्षक एवं डीएम साव को डिप्टी रेंजर का प्रभार सौंपा गया है. वन विकास निगम रवान के रेंजर एके एक्का ने अग्निकांड क्षेत्र में पदस्थ हेमंत कुमार परमार के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में महुआ बीनने वालों की लापरवाही से आग लगी थी.
https://जहांगीरपुरी हिंसा में घायल ASI ने कहा- मैंने जो देखा उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता
जिसे ड्यूटी में तैनात डिप्टी रेंजर बुझाने में नाकामयाब रहा. श्री एक्का ने क्षेत्र में फायर वाचर नियुक्ति की बात भी कही. बावजूद डिप्टी रेंजर परमार की लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित किया गया है. निगम के डीएम रमन सोनवाल लगातार क्षेत्र का दौरा कर जंगल की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. अभी वन विकास निगम क्षेत्र में स्टाफ की कमी है. लिहाजा इस क्षेत्र में पूर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर केके पटेल को वापस रवान स्थानांतरित कराकर उसे वनरक्षक का प्रभार दिया गया है. बहरहाल, निगम क्षेत्र में आग लगने से सागौन के करोड़ों के लट्ठे जलकर राख हो गए हैं. अब इस सरकारी नुकसान की भरपाई किससे होगी यह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
http://लाखों की सागौन जलकर राख, अफसर नुकसान पर लीपापोती में लगे







