नई दिल्ली. BMW Motorrad India ने नई F 900 XR मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. नई अपडेटेड F 900 XR Pro मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपए रखी गई है. बाइक को देश में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया गया है. इस मोटरसाइकिल में एक 895 cc वाटर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इन-लाइन 2-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह पावरट्रेन चार वाल्व प्रति सिलेंडर, दो ओवरहेड कैमशाफ्ट और ड्राई-संप लुब्रिकेशन सेटअप के साथ आता है. यह इंजन 8500 rpm पर 105 hp की अधिकतम पावर (77 किलोवाट) का आउटपुट और 6500 rpm पर 92 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. आधिकारिक दावों के मुताबिक BMW F 900 XR Pro बाइक सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
https://दुल्हन की तरह सजकर रानू मंडल ने गुनगुनाया ‘कच्चा बादाम’, वीडियो वायरल
वहीं, इस मॉडल की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा से ज्यादा बताई जा रही है. यह बाइक 6.5 इंच के फुल-कलर टीएफटी मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और कनेक्टिविटी फंक्शन के साथ आती है. इसके अलावा, बाइक बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी एप, रूट इंपोर्ट के साथ प्रैक्टिकल एरो नेविगेशन और डिस्प्ले पर मल्टीपल वे-पॉइंट गाइडेंस से लैस है. नए एफ 900 एक्सआर प्रो में कुछ प्रमुख स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनामिक ईएसए, कीलेस राइड और सेंटर स्टैंड शामिल हैं, जो कम्फर्ट पैकेज के हिस्से के रूप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. जबकि डायनेमिक पैकेज में, इसे हेडलाइट प्रो, डेटाइम राइडिंग लाइट्स और गियर शिफ्ट असिस्ट प्रो के साथ पेश किया जाता है. एक एक्टिव पैकेज भी है जिसमें राइडिंग मोड्स प्रो, डायनेमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल (MSR), हीटेड ग्रिप्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS प्रो और केस होल्डर मिलता है.










