रायपुर. प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के आसपास बारिश की संभावना है. शनिवार को बादलों का एक ऐसा सिस्टम तैयार हो रहा है जिससे इन हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के एक्सपर्ट एचपी चंद्र के अनुसार एक द्रोणिका कर्नाटक के पश्चिमी हिस्से में फैल रही है. इसकी वजह से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देश के साउथ के राज्यों से हवा का एरिया बना हुआ है. इस वजह से 16 अप्रैल को कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं.
https://प्रकाश पर्व के अवसर पर कल पिथौरा पहुंचेगी ऐतिहासिक संदेश यात्रा
छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य इलाके में रायगढ़ जांजगीर गरियाबंद जैसे इलाके पड़ते हैं, इन जिलों के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान है. बारिश के सबसे ज्यादा आसार गरियाबंद इलाके में है. राजधानी रायपुर को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रायपुर में आसमान साफ रहेगा और यहां अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
https://धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण : मुख्यमंत्री







