আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2022 Maruti XL6 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: April 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी नई Maruti Suzuki XL6 Facelift लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.29 लाख रुपए है. इस 6-सीटर MPV के टॉप मॉडल की कीमत 14.55 लाख रुपए तक जाती है. नई XL6 को कई सारे हाइटेक फीचर्स से लैस किया है, इनमें 360 डिग्री कैमरा, अगली वेंटिलेटेड सीट्स और सुजुकी कनेक्ट ऐप के जरिए कई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं. बीच की कतार में इसके साथ कैप्टन सीट्स दी गई हैं. नई MPV को 6 रंगों में उपलब्ध कराया गया है और ग्राहक आर्कटिक व्हाइट, स्प्लैंडिड सिल्वर, गैंड्यूर ग्रे, ब्रेव खाकी, ओपुलेंड रैड और सेलेस्टियल ब्लू में से पसंद का रंग चुन सकते हैं. इसके अलावा इन रंगों में से 6 को डुअल टोन कलर स्कीम में भी पेश किया गया है.

https://शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

नई मारुति सुजुकी XL6 के बाहरी हिस्से में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें बदली हुई ग्रिल के साथ क्रोम एलिमेंट्स, और 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स आते हैं. एपपीवी के सभी वेरिएंट्स के साथ अब क्वाड एयरबैग्स और हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं. मारुति सुजुकी XL6 फेसलिफ्ट के साथ नया 1.5-लीटर के-सीरीज का चार-सिलेंडर वाला डुअल-जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो नए 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ आया है. ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक से लैस है, वहीं कंपनी ने इसके 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया है. माइलेज के मामले में नई कार जोरदार है. कंपनी का दावा है कि मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल का माइलेज 20.97 किमी/लीटर है, वहीं ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला मॉडल 1 लीटर पेट्रोल में 20.27 किमी तक चलता है.

https://OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ 2!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now