আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रेनिंग के लिए आई युवती से होटल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published on: December 14, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी के एक होटल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वारदात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ी तो उसकी एक सहेली ने तेलीबांधा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को टिकरापारा थाना ट्रांसफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा क्षेत्र के पचपेड़ी नाका स्थित होटल कारबिज में ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए तीन दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम था. इसी में शामिल होने के लिए एक शोरूम में काम करने वाली 23 वर्षीया युवती कवर्धा से आई थी. ट्रेनिंग शुक्रवार को देर से खत्म हुई.

http://मेट्रो के आगे कूदा शख्स, खबर सुनकर पत्नी ने बेटी संग लगा ली फांसी

इसके बाद युवती घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची, लेकिन कोई बस नहीं होने के कारण वह फिर होटल लौट गई. यहां पर उसने अपने लिए एक कमरा किराए से ले लिया. ट्रेनिंग में शामिल होने आए कुछ युवक भी वहीं होटल में रुके थे. आरोप है कि ट्रेनिंग में आया बिलासपुर निवासी युवक वरूण नायक ने देर रात करीब 11.30 बजे युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया. युवती के दरवाजा खोलते ही आरोपी वरूण उसे धक्का देता हुआ अंदर आ गया. उसने दरवाजा बंद कर लिया. युवती का गला दबाकर दुष्कर्म किया और फिर वहां से चला गया. बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी सहेली को कॉल कर जानकारी दी. वह होटल पहुंची और युवती को अस्पताल ले गई. यहां से डॉक्टर ने थाने को सूचना दी.

http://भुवनेश्वर चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now