नई दिल्ली. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो गई है. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के टैग को हटाते हुए अब ये कपल सात जन्मों के लिए एक दूजे का हो गया है. शादी की तस्वीरों को आलिया ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है. आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग वेडिंट फोटोज शेयर करते हुए अपना हाल-ए-दिल बयां किया. आलिया ने पोस्ट में लिखा- आज अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच- घर पर हमारे फेवरेट स्पॉट पर- वो बालकनी जहां हमारे रिलेशनशिप के 5 साल बीते. आज हमारी शादी हो गई. काफी सारी चीजें पीछे छोड़, हम साथ में और ज्यादा मेमोरी बनाने का इंतजार नहीं कर सकते. यादें जो खुशी, प्यार, सहजता भरी चुप्पी, मूवी नाइट्स, सिली फाइट्स, वाइन डिलाइट्स, चाइनीज बाइट्स से भरी हुई हैं.
https://6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची
आलिया ने अपनी पोस्ट में फैंस के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है. बता दें कि आलिया-रणबीर सब्यासाची के ब्राइड-ग्रूम बने. आलिया ने हैंड हाईड आइवरी ओरगेंजा साड़ी पहनी. जिसमें फाइन टिला वर्क का काम है. Tissue veil पर हाथ से बुनाई की गई. आलिया की ज्वैलरी पर अनकट डायमंड्स और हैंड strung pearls का काम है. रणबीर ने सिल्क शेरवानी पहनी. उन्होंने सिल्क ओरगेंजा साफा, शॉल कैरी किया. कलगी पर अनकट डायमंड, एमराल्ड और पर्ल का काम है. रणबीर ने मल्टीस्ट्रान्ड पर्ल नैकलेस भी कैरी किया. देखिए तस्वीरें-
https://गर्मी में खाली पेट घर से बाहर न निकलें, जानिए लू से बचाव के उपाय










