नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म अगले महीने यानी 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने फिल्म के 53 सेकेंड के टीजर को रिलीज किया, जिसमें कार्तिक आर्यन के अलावा शुरुआत में ‘मंजुलिका’ की झलक देखने को मिल रही है. हालांकि टीजर में सिर्फ कार्तिक का लुक रिवील हुआ है. टीजर में उनके साथ छोटा पंडित यानी राजपाल यादव दिखाई दे रहे हैं. कार्तिक के लुक देखने के बाद फैंस फिल्म के पहले पार्ट से अक्षय कुमार को याद कर रहे हैं. वहीं, राजपाल यादव एक बार फिर फिल्म में अपनी कॉमेडी से दर्शकों गुदगुदाने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं.
https://आरएसएस प्रमुख बोले-15 साल में बनेगा अखंड भारत, इसके रास्ते में जो आएंगे वे मिट जाएंगे
फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी तब्बू और संजय मिश्रा भी लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म 2021 में ही आने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. टीजर की शुरुआत होती है ‘आमी जे तुम्हारो’ से लेकिन इसमें किसी का चेहरा नहीं दिखाया जाता है. शुरू में एक पुराना भूतिया बंगला दिखाया जाता है, लेकिन देखते ही देखते दृश्य बदल जाता है और एक डरावनी आकृति सामने आ जाती है. जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वहीं, दूसरे ही पल में कार्तिक आर्यन एक तांत्रिक के अवतार में नजर आते हैं. गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर गमझा और कुर्ता पायजामा पहने कार्तिक का स्वैग नजर आ रहा है. उनके साथ में राजपाल यादव दिखाई दे रहे हैं.
https://नींबू की कीमतों में क्यों लगी है आग! यहां जानिए वजह










