আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नींबू की कीमतों में क्यों लगी है आग! यहां जानिए वजह

Published on: April 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नींबू की देशभर में किल्लत हो गई है. नींबू के दाम 350-400 रुपए प्रति किलोग्राम तक चढ़ गए हैं. सबसे बड़ी वजह यह है कि देश के जिन हिस्सों में नींबू का उत्पादन व्यापक स्तर पर होता है, वहां भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी की मार की वजह से नींबू उत्पादन प्रभावित हुआ है. तेज हवाओं और गर्मी की वजह से नींबू के फूल गिर जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे इलाकों में नींबू की खेती बड़े स्तर पर होती है. इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ गया है.

https://धान खरीदी और बारदाने की अफरा-तफरी, चार के खिलाफ एफआईआर

बताया जा रहा है कि इस बार फसल कम होने के साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले नींबू की महंगाई के लिए डीजल के भाव भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं. डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल भाड़े में भी 15% की बढ़ोतरी हो गई है. इससे नींबू की कीमत पर दोगुना असर हुआ है. गर्मी के दिनों में वैसे भी गन्ने के रस से लेकर नींबू पानी तक, हर जगह नींबू की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इन दिनों पहले भी नींबू के दाम बढ़े हैं. कई व्यापारियों का कहना है कि गुजरात में चक्रवात के बाद के प्रभावों के कारण नींबू का उत्पादन घट गया है जिससे कीमतें बढ़ रही हैं. फिलहाल नींबू की कीमतों में कमी आती नहीं नजर नहीं आ रही है. आने वाले दिनों में नींबू और भी महंगा हो सकता है.

https://मोहसिन खान-आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो ‘जा रहे हो’ रिलीज, इमोशंस से भरा हुआ है गाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now