पिथौरा. स्थानीय थानांतर्गत ग्राम गिरना में मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा एवं उसके 5 वर्षीय नाती की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मूलतः ओडिशा के अमोदी निवासी जहुरमती बाई पति सुधीर सिंह (70) बुंदेली के समीप ग्राम छिंदोली निवासी अपने नाती साहिल पिता समेलाल के साथ गिरना के जंगल में महुआ बीनने गुरुवार सुबह से गई थीं. इस बीच समीप के एक पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता था. जिसे एक बाज ने चोंच मार दी. बाज की इस हरकत से मधुमक्खियां अपना छत्ता छोड़कर आसपास काम कर रहे लोगों पर टूट पड़े. मधुमक्खियों के हमले से पांच वर्षीय साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि वृद्धा जहुरमती को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
https://‘भूल भुलैया 2’ का टीजर आउट, कार्तिक आर्यन का दिखा फुल स्वैग
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पूर्व ही जहुरमती की भी मौत हो गई. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शरीर के अनेक हिस्सों में मधुमक्खी के जहरीले कांटे घुसे थे. बहरहाल, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा जहुरमती मूलतः ओडिशा के अमोदी में रहती हैं पर विगत छह माह से वह अपने पुत्र समेलाल के यहां गिरना में रहती थी. मृतक बालक साहिल भी मूलतः छिंदोली का निवासी है. वह जहुरमती की बेटी का पुत्र था. वह विगत माह भर से गिरना में अपनी नानी के साथ रहता था.
https://आरएसएस प्रमुख बोले-15 साल में बनेगा अखंड भारत, इसके रास्ते में जो आएंगे वे मिट जाएंगे







