আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान उपार्जन केन्द्र में गड़बड़ी, दो फड़ प्रभारी सहित चार के विरूद्ध एफआईआर

Published on: December 14, 2019
---Advertisement---

बलौदाबाजार. जिले की पुरगांव एवं भवानीपुर धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दोषियों के विरूद्ध शुक्रवार रात संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिधौरी एवं गिधपुरी थाने में अपराध दर्ज किया गया है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीथू कमल ने नोडल अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर गड़बड़ी की आशंका होने पर दोनो खरीदी केन्द्र की जांच कराई. जांच के दौरान भौतिक सत्यापन किए जाने पर स्टॉक में ज्यादा मात्रा में धान संग्रहित पाया गया. इसके साथ ही अन्य गड़बड़िया भी सामने आई. कलेक्टर-एसपी स्वयं भवानीपुर खरीदी केन्द्र पहुंचकर भौतिक सत्यापन किए. संबंधित सहकारिता विस्तार अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

http://गैंगरेप मामले के चार आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई 30-30 साल की सजा

सहकारिता विभाग के उप पंजीयक एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पलारी विकासखण्ड के पुरगांव खरीदी केन्द्र में एक हजार 26 कट्टा मौजूद रिकार्ड से ज्यादा धान की मात्रा पकड़ी गई. जिसका वजन 410 क्विंटल होता है. इसके साथ ही केन्द्र में 2 हजार 905 नग बारदाना कम पाया गया. समिति के फड़ प्रभारी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. लिहाजा फड़ प्रभारी अमित कुमार आजाद एवं हमाल मुकद्दम सुशील कुमार निषाद के विरूद्ध गिधपुरी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसी प्रकार गिधौरी थाने के अंतर्गत पुरगांव खरीदी केन्द्र में भी भारी गड़बड़िया उजागर हुई. बताया गया कि पुरगांव में भी जरूरत से 86 कट्टा ज्यादा स्कंध पकड़ाया. समिति द्वारा किसानों के धान का बिना ढेरी लगाए सीधे अपने बारदाना में उड़ेलकर तौल किया गया था. गुणवत्ता के मानको की भारी अनदेखी भी की गई. बोरों में स्टेन्सिल लगाने का काम समिति का है, लेकिन यह काम किसानों से कराया जा रहा था. धान को पानी से बचाने के लिए ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी. धान की भूंसी के उपलब्ध नहीं रहने पर पत्थर अथवा ईंट से ड्रेनेज की व्यवस्था की जा सकती थी. इस प्रकार पुरगांव में अव्यवस्था के लिए दोषी फड़ प्रभारी मयाराम साहू एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पुरूषोत्तम साहू के विरूद्ध गिधौरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

http://ड्यूटी से अनुपस्थित और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now