আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2022 Kia Sonet और Seltos भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

Published on: April 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. किआ इंडिया ने अपडेटेड Kia Sonet सबकॉम्पैक्ट SUV और मिडसाइज Kia Seltos SUV को लॉन्च कर दिया है. ताजा अंदाज में सॉनेट और सेल्टोस को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है ताकि सेगमेंट में ये दोनों दमदार मुकाबला पेश कर सकें. सबसे बड़ा बदलाव कार की सेफ्टी में किया गया है और इन दोनों SUV के साथ कंपनी ने 4 एयरबैग्स सामान्य रूप से दिए हैं जिनमें साइड एयरबैग्स शामिल हैं.2022 किआ सॉनेट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.15 लाख रुपए है, वहीं किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.19 लाख रुपए रखी गई है.

https://XE वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, मुंबई में एक और मामला आया सामने

2022 किआ सॉनेट

किआ सॉनेट के 2022 मॉडल को चार एयरबैग्स और दो नए बॉडी कलर्स – इंपीरियल ब्लू और स्पार्कलिंग सिल्वर पेश किया गया है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है. नई सॉनेट के साथ 4.2-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेमी लैदरेट सीट्स के साथ सफेद तुरपाई और नया किआ लोगो दिया गया है. सॉनेट के साथ मिले स्टैंडर्ड फीचर्स में रियर सीट बैक फोल्डिंग नॉब, साइड एयरबैग्स और हाइलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं.

https://Realme GT 2 Pro भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास

2022 किआ सेल्टोस

अपडेटेड किआ सेल्टोस में सबसे बड़ा बदलाव आईएमटी तकनीक का जुड़ना है. ये एक सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम है जो पहले से किआ सॉनेट में दिया जा रहा है. ये पहली बार है जब इस तकनीक को डीजल वेरिएंट में भी पेश किया गया है. नई सॉनेट के साथ दिए गए दो नए रंग 2022 सेल्टोस के कुछ वेरिएंट्स के साथ भी उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा SUV को अलग से एक डुअल टोन कलर दिया गया है जो ग्रैविटी ग्रे के साथ ऑरोरा ब्लैक पर्ल है. सेफ्टी की बात करें तो कार में साइड एयरबैग्स, ईएससी, वीएसएम, बीए, एचएसी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now